काशीपुर, 19 अक्टूबर । नवरात्रि के समापन पर नवमी के अवसर पर जय मां भारती संस्था की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना क्षेत्र के गंगापुर गोसाई, काशीपुर में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को शिक्षण सामग्री, फल और मिष्ठान वितरित किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर तिलक लगाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि रंजीत मेहरा और विशिष्ट अतिथि सुशील जोशी सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
संस्था की सचिव जसोदा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान के साथ बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में हरदीप शर्मा एडवोकेट, रंजीत मेहरा, सुशील जोशी, सत्यम चौधरी, जसोदा शर्मा, किरण शर्मा, गिरीश नेगी, प्राची, किरण कुमार शर्मा, खुशी शर्मा, नेहा मीणा, कविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
