नई दिल्ली । सोने की कीमतों में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार खुलने के बाद शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट आई, लेकिन कुछ समय बाद कीमतों में दोबारा तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 348 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,39,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बुलियंस के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,950.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं। अलग-अलग बाजारों और कारोबार के आधार पर सोने के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है।
खुदरा बाजार के उपलब्ध भाव के अनुसार, 4 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना 1,28,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,05,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। आभूषण खरीदने वालों के लिए कैरेट के हिसाब से कीमतों का अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि शुद्धता के आधार पर सोने के दाम बदलते हैं।
इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,300 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,04,980 रुपये रहा। भोपाल में भी तीनों कैरेट के भाव क्रमशः 1,39,960 रुपये, 1,28,300 रुपये और 1,04,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में भी यही कीमतें दर्ज की गईं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,060 रुपये, 22 कैरेट 1,28,400 रुपये और 18 कैरेट 1,05,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,39,910 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,250 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,930 रुपये रहा। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,910 रुपये और 22 कैरेट 1,28,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट का भाव 1,04,950 रुपये रहा।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,990 रुपये, 22 कैरेट की 1,28,300 रुपये और 18 कैरेट की 1,04,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,060 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,400 रुपये और 18 कैरेट का 1,05,080 रुपये दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी 41.19 डॉलर यानी 1.04 प्रतिशत टूटकर 3,905.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।
वायदा बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से सौदों का आकार घटाए जाने के कारण एमसीएक्स पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,166 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। न्यूयॉर्क के बाजार में भी सोना 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,921.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा निवेशक अमेरिका के चुनाव परिणामों, बेरोजगारी और गैर-कृषि रोजगार से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। वहीं, त्योहारी सीजन के चलते धनतेरस और दिवाली से पहले घरेलू बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद भी जताई गई है।
