पत्रकार वार्ता में अभिलाषा गुप्ता, गर्वित गुप्ता और अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड की रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट ने दीपावली के अवसर पर अपना ‘बिग दिवाली मेला’ शुरू किया है। कंपनी ने चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक छूट और कई श्रेणियों में विशेष ऑफर देने की घोषणा की है। प्रबंधन का कहना है कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और छोटे से लेकर प्रीमियम उपहारों तक के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
पटेलनगर स्थित सुविधा सुपरमार्केट में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रबंधक एवं प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार दिवाली मेले में 1+1, 1+2 और 1+3 जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। कंपनी गुणवत्ता के साथ उचित कीमत पर सामान उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देती है।
अनिल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1971 में एक छोटी दुकान से शुरू हुआ सुविधा का कारोबार आज उत्तराखंड में रिटेल नेटवर्क के रूप में स्थापित हो चुका है। इस वर्ष मेले में बादाम गिरी 1,049 रुपये, काजू 1,049 रुपये, किशमिश 499 रुपये और अखरोट गिरी 1,249 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये कीमतें कंपनी की ओर से बताई गई हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए बीकानेर की मिठाइयां, मेरठ की गजक, उत्तराखंड की बाल मिठाई और विभिन्न क्षेत्रों के विशेष खाद्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट थाल, बास्केट और गिफ्ट बॉक्स सहित उपहारों की विस्तृत रेंज रखी गई है। कंपनी के अनुसार, गिफ्टिंग रेंज 59 रुपये से शुरू होती है। क्रॉकरी, स्टील, कुकवेयर, ग्लासवेयर और कैसरोल जैसी वस्तुओं के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
सुविधा प्रबंधन ने बताया कि त्योहार के अंतिम दिनों तक ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था की गई है। कंपनी ने खरीदारी और उत्पादों की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस अवसर पर प्रबंधन ने सामाजिक पहल ‘दीपावली दान उत्सव’ की जानकारी भी दी। इसके तहत एनिमल वेलफेयर के सहयोग से बेसहारा और जरूरतमंद गोवंश के उपचार एवं देखभाल के लिए योगदान जुटाया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक गायों का उपचार किया जा चुका है।
